ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां मानसिक रूप से कमजोर युवक से दो लाख रुपए लेकर कराई गई शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ फरार हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।