महसी: गोविंदपुर निवासी शिक्षामित्र संजय के निधन पर शिक्षक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को ₹1.25 लाख की आर्थिक सहायता दी
महसी तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी शिक्षामित्र संजय कुमार मौर्य के असामयिक निधन पर शिक्षक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। पीड़ित परिवार की मदद के लिए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, शिक्षक संघ, अनुदेशक संघ एवं जूनियर हाईस्कूल संघ सहित विभिन्न संगठनों ने मिलकर ₹1 लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।