बालाघाट: मोती उद्यान में फटा तिरंगा लहराता देख नागरिकों में नाराज़गी, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
देश की आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा इन दिनों शहर के मोती उद्यान में फटी अवस्था में लहराता नजर आ रहा है। इसे लेकर जागरूक नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, सम्मान और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। ऐसे में फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज का सार्वजनिक स्थान पर फहराना राष्ट्रीय