सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड नंबर 14 तिलक नगर मोहल्ला से स्थानीय पुलिस ने एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 3:40 बजे उसे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.मामले में तिलक नगर गांव के रहने वाले स्वर्गीय गया राम के पुत्र प्रमोद राम को गिरफ्तार किया गया उसके खिलाफ शराब के एक मामले में कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया है.