राहे: तेज आंधी-तूफान में गिरा विशाल आम का पेड़
Rahe, Ranchi | May 12, 2026 सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पलासडीह गांव में आज भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशाल आम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं पेड़ गिरने से आसपास का रास्ता भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया।