फतुहा: नदी थाना पुलिस ने रेडियो स्टेशन के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक को किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jun 22, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेडियो स्टेशन के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक को बरामद किया है। पुलिस की देखते ही बाइक चोर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा है। बाइक भीखना पहाड़ी इलाके से चोरी की गई है। संबंधित थाना में केस दर्ज है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि जब्त बाइक के बारे संबंधित थाना को सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई कि जा रही है।