कुशलगढ़: 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
कुशलगढ़ वृत्त के पाटन थाना क्षेत्र के एक निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पाटन थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मेघराज को सौंपी गई है।