जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।