बदायूं: उझानी बिजली घर में फुंका 5 MVA का ट्रांसफार्मर तीसरे दिन बदला गया, शाम तक बिजली आने की संभावना
Budaun, Budaun | May 22, 2026 बदायूं के उझानी विद्युत वितरण खंड चतुर्थ बिजली घर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर आंतरिक दोष के कारण फुंक गया। जिससे पूरे कस्बा की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। भीषण गर्मी के बीच लगातार दो दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।