रघुराजनगर नगरी: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस का उपवास
मैहर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई एवं कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तकनीकी आधार पर गलत तरीके से निरस्त किया गया है। उनका कहना है कि नामांकन की सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं, इसके बावजूद इसे खारिज कर दिया गया, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।