पट्टी: जलालपुर किठौली गांव में रास्ते के विवाद में ससुर ने बहू की लाठी-डंडों से की पिटाई, शिकायत दर्ज
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव के रहने वाले राम कैलाश पांडे ने रविवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि उसकी भूमि जमीन पर पड़ोसी सुबह जबरन रास्ता बनाने लगे। जब वह विरोध करने के लिए गया तो उसे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। यह सब देख, बहु प्रीति पांडे बीच बचाव करने के लिए आई तो उसे भी लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया।