रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, मोबाइल व दो सिम जब्त
Ramgarh, Alwar | Jun 26, 2026 अलवर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'म्यूल हंटर अभियान' के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को सुबह दस बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।