कैराना: कैराना में लूट की योजना बनाने और पुलिस पर फायरिंग के मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | Apr 18, 2026 छह फरवरी 2026 को कैराना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की स्विफ्ट गाड़ी में बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जहांगीर व शाहरूख निवासीगण मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर गोली लगने से घायल हुए थे। अब एक दबोचा गया।