लक्सर: लक्सर में राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में सीधी भर्ती का विरोध करते शिक्षक धरने पर बैठे
लक्सर में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हाईस्कूल इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पदो पर सीधी भर्ती किए जाने के निर्णय के खिलाफ हाईस्कूल व इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों द्वारा पहले चौक डाउन किया गया। अब कार्य बहिष्कार कर धरना देकर आंदोलन शुरू कर दिया गया है।