लक्सर: लक्सर पुलिस ने बसेड़ी गांव मेडिकल से इस्लाम पुत्र जामिन हसन को 108 नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नशे की दवाइयां बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 108 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।