देवघर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार दोपहर 2:00 बजे को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया ।