चन्द्रपुरा: रटारी पेट्रोल पंप के सामने दो कारों की टक्कर, गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त, सभी लोग सुरक्षित
दुग्दा थाना क्षेत्र के हीरक रोड रटारी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को करीबन 7 बजे दो चार पहिया वाहन में जबरदस्त हुई टक्कर जिससे दोनों गाड़ियों की उड़ी परखच्चे। लेकिन दोनों में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित। बताया जाता है कि दोनों गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहे थे तभी दोनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना होने के पश्चात काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।