आगरा: आगरा पुलिस कमिश्नर की पहल से ऑटो में एक्स्ट्रा सीट हटाने का अभियान तेज हुआ
आगरा में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर की पहल के बाद ऑटो से अतिरिक्त सीटें हटाने का विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान की कमान डीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गौरव और एसीपी ने संभाली है। जगह-जगह अभियान चलाकर सड़कों पर चलने वाले ऑटो से एक्स्ट्रा सीटें निकलवाई जा रही हैं।