आगरा: महंगाई की मार से आम आदमी का बजट बिगड़ा, आगरा के दुकानदारों ने बयां किया दर्द
देशभर में महंगाई का असर आम आदमी की जिंदगी पर साफ दिखाई दे रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीज़ें इतनी महंगी हो गई हैं कि हर कोई परेशान है। आगरा के मधु नगर इलाके में महंगाई का सीधा असर छोटे दुकानदारों और फल-सब्जी बेचने वालों पर पड़ रहा है, जो अपनी रोजी-रोटी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।