आगरा: नवरात्रों में दुर्गा शक्ति का एहसास दिलाएगी महिला पुलिस, पहले नवरात्र से पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन गरुड़ अभियान
महिलाओं और बालिकाओं सुरक्षा और सम्मान दिलाने के मकसद से पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा ऑपरेशन गरुड़ शुरू किया गया है। पहले नवरात्र से शुरू यह अभि यान दस दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें अपराधों के प्रति चुप्पी तोड़ने, संस्कारों से बंधे रहकर विचारों से स्वतंत्र रहें, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।