उदवंत नगर: ग्रामीणों द्वारा उदवंतनगर में चैता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भोजपुर जिले के उदवंतनगर में ग्रामीणों द्वारा चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने श्री राम प्रभु पर आधारित एक से बढ़कर चैता गीत गाकर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय कलाकारों के गीत ढोलक की धुन झाल करतार की झंकार पर चैता कार्यक्रम का आनंद ग्रामीणों ने देर रात उठाया। अप्रैल माह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।