उदवंत नगर: सोनपुरा बधार में किसानों के गेंहू के खेत मे आग लगने से 22 बीघा का फसल जलकर नष्ट हो गया
उदवंतनगर प्रखंड के सोनपुरा बधार में किसानों के गेंहू के खेत मे अचानक आग लगा गया। जिस घटना में 22 बीघे का फसल जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण बिजली का सॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना ने फायर बिर्गेड की वाहन भेजा। राजद के उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष चन्द्र भूषण यादव ने पीड़ित किसानों को सरकारी मुआबजा दिलाने को लेकर सीओ से आग्रह किया।