उदवंत नगर: बेलाउर बधार में अगलगी की घटना में किसानों के तीन बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट
उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र के बेलाउर बधार में अचानक आग लग गया। जिस घटना में दो किसानों के खेत मे लगे तीन बीघे गेंहू का फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की वाहन पहुच आग बुझाने में जुट गया। आगलगी में बेलाउर के किसान शंकर पासी व नशरुद्दीन अंसारी की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। किसानों ने सीओ से सरकारी मुआबजे की मांग की है।