राजपुर विधानसभा क्षेत्र के हकारपुर गांव में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें स्थानीय निवास सुरेन्द्र राम के घर में भीषण आग लगने से भारी क्षति हुई। आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान एवं अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। राजपुर विधायक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।