कलान: नगर कलान में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
शाहजहांपुर जिले के कलान कस्बे के मोहल्ला बाला जी नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी