मदनपुर: रेवईया नदी पर पुलिया नहीं होने से बरसात में चार पंचायतों का संपर्क कटता है, डीएम से निर्माण की मांग
मदनपुर प्रखंड के घोरहट मोड़ से महुआवां-टिकरी-रामदोहर-गोगाडी पथ पर टिकरी के समीप रेवईया नदी में पुलिया नहीं होने के कारण बनिया, बेरी, महुआवां एवं पिरथु पंचायत के दर्जनों गांवों का संपर्क बरसात में प्रखंड और जिला मुख्यालय से कट जाता है। ग्रामीण कार्य विभाग से बनी इस सड़क पर दोनों तरफ पक्की सड़क है, मगर बीच में जमुआईन एवं टिकरी के समीप रेवईया नदी पर पुलिया का