अजयगढ़: जय स्तंभ में बजरंग दल ने धरना प्रदर्शन कर फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला
शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अजय नामदेव के नेतृत्व में अजयगढ़ कस्बे में जय स्तंभ में धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया, इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा संसद भवन में भाषण के दौरान हिंदुओं को हिंसक कहकर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई गई है ।