पिपरिया: रामपुर गांव के आयुष का हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी
सूरजगढ़ा प्रखंड के रामपुर गांव चौठैया टोला के रहने वाले पंकज कुमार एवं प्रियंका कुमारी के पुत्र इंजीनियर आयुष कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनका चैन भारत सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हुआ. मंगलवार अपराह्न 2 बजे रामपुर गांव स्थित उनके आवास पर जश्न का माहौल था.