हुसैनाबाद: हुसैनाबाद पुलिस ने 42 बीयर और बाइक बरामद की, शराब तस्कर शहिद भगत सिंह कालेज चेक पोस्ट पर बाइक छोड़कर फरार
झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी सजक व सतर्क है। गुरुवार दोपहर दो बजे नबीनगर जपला मुख्य पथ के शहीद भगत सिंह चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर लोड 42 बोतल बियर व बिना नंबर के बाइक छोड़कर शराब तस्कर भागने में सफल रहा। जिसे हुसैनाबाद पुलिस शराब व बाइक को जप्त कर थाना ले आई है।