शिवपुरी: राजा की मुढेरी मारपीट कांड: 5 आरोपी गिरफ्तार, सिंहनिवास ओवरब्रिज के नीचे से पकड़े गए
सिरसौद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुल्हाड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने लाठी-डंडों और तलवार से हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। कार्रवाई 19 जून को सिंहनिवास ओवरब्रिज के नीचे से की गई।