सहारनपुर: सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने की बड़ी कार्रवाई, विकास प्राधिकरण के जेई को ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद प्राधिकरण कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।