अंबाह: लालजीत का पुरा में घर से बक्सा चोरी, खेत में टूटा मिला, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
Ambah, Morena | May 18, 2026 अंबाह के ग्राम नावली स्थित लालजीत का पुरा में अज्ञात चोर घर से ताला लगा बक्सा चोरी कर ले गए। सुबह बक्सा खेतों की झाड़ियों में टूटा मिला। उसमें रखे 75 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और बच्चे की चूड़ियां गायब थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।