जांजगीर: जिले के गांव-गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी जा रही आधुनिक खेती और योजनाओं की जानकारी
जांजगीर जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कृषि विभाग की टीम प्रत्येक विकासखंड के गांवों में पहुंचकर किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी, उन्नत बीजों का उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, जैव उर्वरक, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग की जानकारी दे रही।