मवाना: शनिवार को मवाना तहसील में तहसील समाधान दिवस पर एडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Mawana, Meerut | Jan 17, 2026 शनिवार को मवाना तहसील में सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान समाधान दिवस पर पहुंचे एडीएम ने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना। तहसील समाधान दिवस पर कुल 29 शिकायत आई जिसमें से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया । संविधान दिवस पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।