मवाना में गन्ने के ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने में पुलिस प्रशासन फेल होता नजर आ रहा है। जिसके चलते लगातार जाम की स्थिति बढ़ रही है । शुक्रवार को भी 2:00 बजे मवाना के मेरठ रोड पर गन्ने के वाहन के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रही। घंटे बाइक सवार जाम के कारण सड़क पर खड़े रहे और परेशानी का सामना करना पड़ा।