शुक्रवार को दोपहर 1:00 ठाकुर पूरन सिंह का सर्वप्रथम मवाना के मेरठ रोड बड़ा महादेव मंदिर पर निपुण चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद मवाना की चौहान चौपाल पर बड़ी फूलों की माला पहनकर उनका दोबारा स्वागत हुआ। इस दौरान ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि हमें बढ़ती महंगाई से लड़ना है । किसान को अपने हक की लड़ाई भी लड़नी है।