रामलीला के दौरान पगलाए हाथी ने मचाया उत्पात मची अफरा-तफरी महावत को पटक-पटक कर किया घायल,,
वाराणसी के रामनगर की रामलीला के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया, जिससे इलाके में घंटों अफरा-तफरी मची रही। हाथी ने महावत को पटककर घायल कर दिया और कई दुकानों, मकानों, वाहनों तथा बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाया।