नानपारा: लक्ष्मणपुर गांव में युवक को सांप ने डसा, परिजनों में डर का माहौल, सीएचसी में भर्ती कर इलाज जारी
चरदा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में शौच के लिए गए एक युवक को सांप ने डस लिया। घटना के बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरदा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणपुर निवासी आलोक कुमार पाण्डेय (पुत्र लल्लू) रविवार को शौच के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया