सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बोरी में भरी कथित रूप से कोरेक्स की शीशियों को गिनते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य देवसर क्षेत्र का है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता और समय-सीमा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है।