दतिया नगर: धान की फसल बर्बाद होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की
जिले में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों की धान की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस पर चिंता जताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर शरण कुशवाहा ने शुक्रवार सुबह जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निर्देशानुसार भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम सीतापुर पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और उनके खेतों का निरीक्षण किया।