कोल: क्वार्सी में हैड कांस्टेबल साइबर फ्रॉड का हुआ शिकार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की
Koil, Aligarh | Oct 4, 2025 अलीगढ़ के मडराक थाने में तैनात हैड कॉन्स्टेबल साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने के नाम शातिरों ने पीड़ित के खाते से एक लाख 94 हजार 106 पार कर दिये। घटना 22 और 23 सितंबर की है। पीड़ित ने साइबर थाने में 3 दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को पुलिस मामले में शातिरों के बारे में जांच पड़ताल करने में जुटी थी।