कटनी नगर: सुड्डी ग्राम में खेत की फेंसिंग काटने के विवाद में खूनी संघर्ष, पिता, पुत्र और भांजे पर जानलेवा हमला
कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम सुड्डी में मंगलवार की शाम खेत की तार फेंसिंग काटने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसी खेत मालिक और उसके बेटों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लोहे की रॉड और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता, पुत्र और उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया