Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

थानेसर: sahajpreet singh best art samaj aaye plz like#jhansa road kuber colony kurukshetra

Thanesar, Kurukshetra | Jun 10, 2020

MORE NEWS

इंद्री हलके के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हिप आदरणीय श्री राम कुमार कश्यप जी ने ग्राम छपरियों पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

हाल ही में ग्राम छपरियों में हुई अत्यंत दुःखद घटना, जिसमें श्री संकेतन दहिया जी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पिता श्री धर्म सिंह जी का भी सदमे के कारण निधन हो गया, ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और भावुक कर दिया है।

विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों का इस प्रकार अल्प समय में बिछड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज और क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दोनों पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

#HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri

इंद्री हलके के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हिप आदरणीय श्री राम कुमार कश्यप जी ने ग्राम छपरियों पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। हाल ही में ग्राम छपरियों में हुई अत्यंत दुःखद घटना, जिसमें श्री संकेतन दहिया जी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पिता श्री धर्म सिंह जी का भी सदमे के कारण निधन हो गया, ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और भावुक कर दिया है। विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों का इस प्रकार अल्प समय में बिछड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज और क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दोनों पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। 🙏 #HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

शेखपुरा खालसा में पौधारोपण कार्यक्रम
 पेड़ देते हैं जीवन, संरक्षण भी जरूरी: कल्याण
 करनाल, 13 जून।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि भावी पीढिय़ों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पौधारोपण के बाद उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।
 श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव शेखपुरा खालसा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। करीब 150 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। श्री कल्याण ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य भी मां और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करना है। जिस प्रकार मां बच्चे का पालन -पोषण करके उसे बड़ा करती है, उसी प्रकार हमें पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष का रूप लेने पर ये पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। कोरोना काल में पेड़ों की कमी के महत्व को समझा जा सकता है जब ऑक्सीजन के लिए फैक्ट्रियों से सिलेंडर मंगवाने पड़े थे।
 उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने काफी तरक्की की है। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज बुजुर्गों के खाते में पेंशन राशि सीधे पहुंच रही है। विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं से सरकार की मंशा जाहिर होती है। राष्ट्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। गांवों में दौरे के समय 5 से 20 युवाओं को नौकरी मिलने की बात सुनने को मिलती है। क्षेत्र के गांव कोहंड में अब तक 119 युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल चुकी है। इसी कारण आज युवाओं का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ा है।
 श्री कल्याण में कहा कि कोरोना काल में विकास की गति जरूर प्रभावित हुई लेकिन अब बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी, कुटैल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे प्रोजेक्ट युवाओं के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होंगे। यूनिवर्सिटी चालू होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे जिससे न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने लोगों से इलाके की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
इससे पहले घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी, वन मंडल अधिकारी नवल किशोर, डीएसपी मनोज कुमार, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ और नायब तहसीलदार अरविंद यादव ने भी पौधारोपण किया। सरपंच हंसवीर घणघस ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सेठी आदि मौजूद रहे।

#karnalnews #HVN24 Harvinder Kalyan

शेखपुरा खालसा में पौधारोपण कार्यक्रम पेड़ देते हैं जीवन, संरक्षण भी जरूरी: कल्याण करनाल, 13 जून। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि भावी पीढिय़ों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पौधारोपण के बाद उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव शेखपुरा खालसा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। करीब 150 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। श्री कल्याण ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य भी मां और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करना है। जिस प्रकार मां बच्चे का पालन -पोषण करके उसे बड़ा करती है, उसी प्रकार हमें पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष का रूप लेने पर ये पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। कोरोना काल में पेड़ों की कमी के महत्व को समझा जा सकता है जब ऑक्सीजन के लिए फैक्ट्रियों से सिलेंडर मंगवाने पड़े थे। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने काफी तरक्की की है। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज बुजुर्गों के खाते में पेंशन राशि सीधे पहुंच रही है। विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं से सरकार की मंशा जाहिर होती है। राष्ट्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। गांवों में दौरे के समय 5 से 20 युवाओं को नौकरी मिलने की बात सुनने को मिलती है। क्षेत्र के गांव कोहंड में अब तक 119 युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल चुकी है। इसी कारण आज युवाओं का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ा है। श्री कल्याण में कहा कि कोरोना काल में विकास की गति जरूर प्रभावित हुई लेकिन अब बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी, कुटैल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे प्रोजेक्ट युवाओं के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होंगे। यूनिवर्सिटी चालू होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे जिससे न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने लोगों से इलाके की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। इससे पहले घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी, वन मंडल अधिकारी नवल किशोर, डीएसपी मनोज कुमार, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ और नायब तहसीलदार अरविंद यादव ने भी पौधारोपण किया। सरपंच हंसवीर घणघस ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सेठी आदि मौजूद रहे। #karnalnews #HVN24 Harvinder Kalyan

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

भाजपा की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि की है और सेवा ही हमारा मूल मंत्र है: डॉ. अर्चना गुप्ता
देश का युवा रोजगार सृजित करने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है- डॉ. अर्चना गुप्ता
मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है- डॉ. अर्चना गुप्ता
यमुनानगर-जगाधरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं, आधा दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने फूल बरसा कर किया भव्य स्वागत, खूब लगे भारत माता की जय, मोदी, नायब और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे
स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा - यमुनानगर में जो स्वागत और आशीर्वाद मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है व मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:- डॉ.  अर्चना गुप्ता
पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और हरियाणा की तरह ही पंजाब के लोगों को सुविधाएं मिलेगी: डा. अर्चना गुप्ता
यमुनानगर, 13 जून। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को जगाधरी में आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। जब दूसरी पार्टियों के संगठन चुनावों के बाद निष्क्रिय हो जाते हैं, तब भी भाजपा का संगठन निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और परिश्रम के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसके 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं।
इससे पहले यमुनानगर पहुंचने पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा करके भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों वाल्मीकि समाज, उत्तराखंड समाज, पाल समाज, अग्रवाल वैश्य समाज, सैनी समाज, राजपूत समाज, चिकित्सक संगठनों तथा उद्योगपति संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
अपने स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और सभी सामाजिक संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों ने जो भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया है वह सदैव जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और नारी नेतृत्व के प्रति सम्मान आज जो देखने को मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का यह प्रेम और सहयोग जनसेवा, संगठन एवं प्रदेश के विकास के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वृद्धावस्था पेंशन तथा महिला कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये 12 साल सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मुद्रा योजना, खेलो इंडिया और अप्रेंटिसशिप जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।
उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल क्रांति और खेलों में बढ़ती भागीदारी ने भारतीय युवाओं को नई पहचान दी है। आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला, नवाचार को आगे बढ़ाने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है। यही युवा शक्ति आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र से आगामी चुनावों की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। बूथ अध्यक्ष भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा का मूल मंत्र है और इसी सोच के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत  बनाएं।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण ही केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने आगामी चुनावों में सभी सीटों पर विजय का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना से कार्य करें।
पंजाब में भी बनेगी भाजपा सरकार
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंजाब के लोग भी हरियाणा की तरह विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि की है और सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।
प्रदेश अध्यक्ष समारोह में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और वन मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यमुनानगर में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी नए आयाम स्थापित कर रही है।
बॉक्स -----------
नायब सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है- श्याम सिंह राणा
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-कंवरपाल गुर्जर
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनता की सेवा करेगी।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयासों से पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा प्रदेश और देश में विकास की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,जवाहर सैनी, रवि बतान, दीपक शर्मा,चेयरमैन रमेश चंद ठसका,पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजपा हरियाणा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, भारत भूषण जुआल, ईश्वर पलाका, ओमपाल, रोजी मलिक आनंद, रामनिवास गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, मेयर सुमन बहमनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, सीताराम मित्तल, रामेश्वर चौहान, बिशन लाल सैनी, प्रीति जौहर, निशचल चौधरी, आदित्य चावला, ओमपाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग,इंजीनियरिंग ऋषिपाल,जिला सोशल मीडिया प्रमुख विपिन साहनी, जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ता,सुमन चौधरी, पीयूष गोगियान, विपुल गर्ग, रामपाल सिंह नम्बरदार, अंकित गोयल, अंकित अग्रवाल आदि हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
#HVN24 Dr. Archana Gupta

भाजपा की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि की है और सेवा ही हमारा मूल मंत्र है: डॉ. अर्चना गुप्ता देश का युवा रोजगार सृजित करने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है- डॉ. अर्चना गुप्ता मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है- डॉ. अर्चना गुप्ता यमुनानगर-जगाधरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं, आधा दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने फूल बरसा कर किया भव्य स्वागत, खूब लगे भारत माता की जय, मोदी, नायब और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा - यमुनानगर में जो स्वागत और आशीर्वाद मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है व मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:- डॉ. अर्चना गुप्ता पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और हरियाणा की तरह ही पंजाब के लोगों को सुविधाएं मिलेगी: डा. अर्चना गुप्ता यमुनानगर, 13 जून। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को जगाधरी में आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। जब दूसरी पार्टियों के संगठन चुनावों के बाद निष्क्रिय हो जाते हैं, तब भी भाजपा का संगठन निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और परिश्रम के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसके 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। इससे पहले यमुनानगर पहुंचने पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा करके भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों वाल्मीकि समाज, उत्तराखंड समाज, पाल समाज, अग्रवाल वैश्य समाज, सैनी समाज, राजपूत समाज, चिकित्सक संगठनों तथा उद्योगपति संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। अपने स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और सभी सामाजिक संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों ने जो भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया है वह सदैव जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और नारी नेतृत्व के प्रति सम्मान आज जो देखने को मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का यह प्रेम और सहयोग जनसेवा, संगठन एवं प्रदेश के विकास के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वृद्धावस्था पेंशन तथा महिला कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये 12 साल सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मुद्रा योजना, खेलो इंडिया और अप्रेंटिसशिप जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल क्रांति और खेलों में बढ़ती भागीदारी ने भारतीय युवाओं को नई पहचान दी है। आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला, नवाचार को आगे बढ़ाने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है। यही युवा शक्ति आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र से आगामी चुनावों की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। बूथ अध्यक्ष भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा का मूल मंत्र है और इसी सोच के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण ही केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने आगामी चुनावों में सभी सीटों पर विजय का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना से कार्य करें। पंजाब में भी बनेगी भाजपा सरकार डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंजाब के लोग भी हरियाणा की तरह विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि की है और सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रदेश अध्यक्ष समारोह में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और वन मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यमुनानगर में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी नए आयाम स्थापित कर रही है। बॉक्स ----------- नायब सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है- श्याम सिंह राणा कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-कंवरपाल गुर्जर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनता की सेवा करेगी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयासों से पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा प्रदेश और देश में विकास की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,जवाहर सैनी, रवि बतान, दीपक शर्मा,चेयरमैन रमेश चंद ठसका,पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजपा हरियाणा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, भारत भूषण जुआल, ईश्वर पलाका, ओमपाल, रोजी मलिक आनंद, रामनिवास गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, मेयर सुमन बहमनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, सीताराम मित्तल, रामेश्वर चौहान, बिशन लाल सैनी, प्रीति जौहर, निशचल चौधरी, आदित्य चावला, ओमपाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग,इंजीनियरिंग ऋषिपाल,जिला सोशल मीडिया प्रमुख विपिन साहनी, जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ता,सुमन चौधरी, पीयूष गोगियान, विपुल गर्ग, रामपाल सिंह नम्बरदार, अंकित गोयल, अंकित अग्रवाल आदि हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। #HVN24 Dr. Archana Gupta

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासन काल में विकास की अपेक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने, कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को दी नई मजबूती: रामकुमार कश्यप

 केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विधायक रामकुमार कश्यप ने शहीद उधम सिंह पार्क में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद

 करनाल, 13 जून।  हरियाणा गवर्नमेंट चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभाली, तब भारत को अपार संभावनाओं वाले राष्ट्र के रूप में देखा जाता था। आज भारत अपनी उपलब्धियों और परिणामों के दम पर पहचाना जाता है। नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासन काल में विकास की अपेक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने, कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती देने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

 विधायक रामकुमार कश्यप व विधायक जगमोहन आनंद ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत शनिवार को शहीद उधम सिंह पार्क में जिला प्रशासन व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करके पेड़ बनाना चाहिए। पेड़ों का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि दैनिक जीवन में प्लास्टिक का भी कम से कम प्रयोग करें क्योंकि यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

 विधायक रामकुमार कश्यप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों के आँकड़े केवल संख्याएँ नहीं हैं। इनके पीछे करोड़ों भारतीयों के जीवन में आया बदलाव है। ये उन परिवारों की कहानी हैं जिन्हें बेहतर जीवन सुविधाएं मिली हैं। ये उन माताओं का विश्वास हैं जिन्हें सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हुई हैं। ये उन किसानों की मेहनत का प्रतिफल हैं जिनकी आय और अवसरों में वृद्धि हुई है और ये उन सैनिकों के आत्मविश्वास का प्रतीक हैं जो जानते हैं कि राष्ट्र उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में जहां देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ रहा है और मॉडल राज्य के रूप में विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

 प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए सरकार के 12 वर्ष
 विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तो उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों से एक वादा किया। यह केवल सुशासन का वादा नहीं था, यह सकारात्मक परिवर्तन का वादा था। आज, बारह वर्ष बाद, हम आपके सामने श्रेय लेने नहीं आए हैं। हम एक ऐसी रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं, जो इस देश की जनता ने लिखी है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकल चुके हैं। बहुआयामी गरीबी 29 प्रतिशत से घटकर 11 प्रतिशत पर आ गई है।

गरीब कल्याण से गरिमापूर्ण जीवन की ओर
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हर परिवर्तन की शुरुआत किसी न किसी बिंदु से होती है। इस सरकार ने अपनी प्राथमिकता समाज के सबसे वंचित और जरूरतमंद वर्ग को बनाया। विकास की ऊँची इमारत तभी खड़ी हो सकती है जब उसकी नींव मजबूत हो। इसलिए सबसे पहले यह सुनिश्चित किया गया कि हर परिवार को पीने का स्वच्छ पानी मिले, भोजन की चिंता न रहे, सिर पर पक्की छत हो और घर रोशनी से जगमगाए। यही सरकार का पहला संकल्प था, और बीते वर्षों में इसे धरातल पर उतारा गया।

सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर बढ़ता भारत
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि जब सम्मानजनक जीवन की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित किया गया, तब अगला महत्वपूर्ण प्रश्न स्वास्थ्य से संबंधित था। लंबे समय तक भारत में किसी गंभीर बीमारी का मतलब अक्सर परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो जाना या फिर इलाज से समझौता करना होता था। इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया गया। पिछले बारह वर्षों में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की गई, जो लोगों तक उनकी जरूरत के समय पहुँचती है, गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराती है और इलाज के खर्च के कारण परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देती। दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई पहलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और व्यापक बनाया है। उन्होंने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर में 44.09 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए जिसमें 12.03 करोड़ अस्पताल भर्ती कवर शामिल हैं। सार्वजनिक बीमा के तहत 1,80,435 करोड़ रुपये का इलाज किया गया। हर दिन 40,000 से अधिक दावे निपटाए गए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 36,000 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और समाज के 40 प्रतिशत सबसे जरूरतमंद (गरीब) परिवारों के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है।  इसी तरह आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 1.20 करोड़ वरिष्ठ नागरिक नामांकित हैं जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 3,000 करोड़ रुपये के 13.84 लाख से अधिक उपचार मिले।

देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब उसकी महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर हों। इस सरकार की सोच केवल महिलाओं के कल्याण तक सीमित नहीं रही। प्रयास यह रहा कि महिलाओं को आगे बढऩे के लिए अवसर, संसाधन और अधिकार सीधे उपलब्ध कराए जाएँ। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सुरक्षा सुनिश्चित हो और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े। पूंजी, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को उनके हाथों तक पहुँचाने की इसी सोच का परिणाम नीचे दिए गए आंकड़ों में दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इस सरकार का बदलाव महिलाओं को कल्याण की प्राप्तकर्ता मानने से हटकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का है। यह नारा नहीं, नीति है। उन्होंने बताया कि देश में 2014-15 में लिंगानुपात 918 से बढक़र 2024-25 में 929 प्रति 1,000 लडक़े हो गया। समग्र अनुपात 943 से बढक़र 1,020 महिला प्रति 1,000 पुरुष हुआ। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने सिर्फ बेटियों को नहीं बचाया, भारत की सोच बदली। वहीं लखपति दीदी योजना के तहत 3.07 करोड़ महिलाएँ अब अपने उद्यम से सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाती हैं। मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य रखा गया है।
 
विरासत का सम्मान, सामाजिक समावेशन का विस्तार
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार किसी राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा तो दे सकते हैं, लेकिन उनकी वास्तविक सफलता तब है जब उनका लाभ आम नागरिक के जीवन तक पहुँचे। पिछले बारह वर्षों में विकास का दायरा केवल प्रयोगशालाओं और डिजिटल मंचों तक सीमित नहीं रहा। इसका प्रभाव शिक्षा, खेल, जनजातीय समुदायों, सांस्कृतिक विरासत और आस्था से जुड़े स्थलों तक भी पहुँचा है। प्रयास यह रहा कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे और भारत की प्रगति केवल गति में ही नहीं, बल्कि व्यापकता और गहराई में भी दिखाई दे।

इस मौके पर  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, चेयरमेन महेंद्र सिंह प्रेमी, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीएफओ नवल किशोर, तहसीलदार इंद्री सहित अन्य मौजूद रहे।
#HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri

नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासन काल में विकास की अपेक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने, कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को दी नई मजबूती: रामकुमार कश्यप केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विधायक रामकुमार कश्यप ने शहीद उधम सिंह पार्क में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद करनाल, 13 जून। हरियाणा गवर्नमेंट चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभाली, तब भारत को अपार संभावनाओं वाले राष्ट्र के रूप में देखा जाता था। आज भारत अपनी उपलब्धियों और परिणामों के दम पर पहचाना जाता है। नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासन काल में विकास की अपेक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने, कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती देने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। विधायक रामकुमार कश्यप व विधायक जगमोहन आनंद ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत शनिवार को शहीद उधम सिंह पार्क में जिला प्रशासन व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करके पेड़ बनाना चाहिए। पेड़ों का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि दैनिक जीवन में प्लास्टिक का भी कम से कम प्रयोग करें क्योंकि यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है। विधायक रामकुमार कश्यप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों के आँकड़े केवल संख्याएँ नहीं हैं। इनके पीछे करोड़ों भारतीयों के जीवन में आया बदलाव है। ये उन परिवारों की कहानी हैं जिन्हें बेहतर जीवन सुविधाएं मिली हैं। ये उन माताओं का विश्वास हैं जिन्हें सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हुई हैं। ये उन किसानों की मेहनत का प्रतिफल हैं जिनकी आय और अवसरों में वृद्धि हुई है और ये उन सैनिकों के आत्मविश्वास का प्रतीक हैं जो जानते हैं कि राष्ट्र उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में जहां देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ रहा है और मॉडल राज्य के रूप में विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए सरकार के 12 वर्ष विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तो उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों से एक वादा किया। यह केवल सुशासन का वादा नहीं था, यह सकारात्मक परिवर्तन का वादा था। आज, बारह वर्ष बाद, हम आपके सामने श्रेय लेने नहीं आए हैं। हम एक ऐसी रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं, जो इस देश की जनता ने लिखी है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकल चुके हैं। बहुआयामी गरीबी 29 प्रतिशत से घटकर 11 प्रतिशत पर आ गई है। गरीब कल्याण से गरिमापूर्ण जीवन की ओर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हर परिवर्तन की शुरुआत किसी न किसी बिंदु से होती है। इस सरकार ने अपनी प्राथमिकता समाज के सबसे वंचित और जरूरतमंद वर्ग को बनाया। विकास की ऊँची इमारत तभी खड़ी हो सकती है जब उसकी नींव मजबूत हो। इसलिए सबसे पहले यह सुनिश्चित किया गया कि हर परिवार को पीने का स्वच्छ पानी मिले, भोजन की चिंता न रहे, सिर पर पक्की छत हो और घर रोशनी से जगमगाए। यही सरकार का पहला संकल्प था, और बीते वर्षों में इसे धरातल पर उतारा गया। सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर बढ़ता भारत विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि जब सम्मानजनक जीवन की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित किया गया, तब अगला महत्वपूर्ण प्रश्न स्वास्थ्य से संबंधित था। लंबे समय तक भारत में किसी गंभीर बीमारी का मतलब अक्सर परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो जाना या फिर इलाज से समझौता करना होता था। इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया गया। पिछले बारह वर्षों में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की गई, जो लोगों तक उनकी जरूरत के समय पहुँचती है, गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराती है और इलाज के खर्च के कारण परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देती। दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई पहलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और व्यापक बनाया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर में 44.09 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए जिसमें 12.03 करोड़ अस्पताल भर्ती कवर शामिल हैं। सार्वजनिक बीमा के तहत 1,80,435 करोड़ रुपये का इलाज किया गया। हर दिन 40,000 से अधिक दावे निपटाए गए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 36,000 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और समाज के 40 प्रतिशत सबसे जरूरतमंद (गरीब) परिवारों के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है। इसी तरह आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 1.20 करोड़ वरिष्ठ नागरिक नामांकित हैं जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 3,000 करोड़ रुपये के 13.84 लाख से अधिक उपचार मिले। देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब उसकी महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर हों। इस सरकार की सोच केवल महिलाओं के कल्याण तक सीमित नहीं रही। प्रयास यह रहा कि महिलाओं को आगे बढऩे के लिए अवसर, संसाधन और अधिकार सीधे उपलब्ध कराए जाएँ। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सुरक्षा सुनिश्चित हो और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े। पूंजी, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को उनके हाथों तक पहुँचाने की इसी सोच का परिणाम नीचे दिए गए आंकड़ों में दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इस सरकार का बदलाव महिलाओं को कल्याण की प्राप्तकर्ता मानने से हटकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का है। यह नारा नहीं, नीति है। उन्होंने बताया कि देश में 2014-15 में लिंगानुपात 918 से बढक़र 2024-25 में 929 प्रति 1,000 लडक़े हो गया। समग्र अनुपात 943 से बढक़र 1,020 महिला प्रति 1,000 पुरुष हुआ। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने सिर्फ बेटियों को नहीं बचाया, भारत की सोच बदली। वहीं लखपति दीदी योजना के तहत 3.07 करोड़ महिलाएँ अब अपने उद्यम से सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाती हैं। मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य रखा गया है। विरासत का सम्मान, सामाजिक समावेशन का विस्तार विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार किसी राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा तो दे सकते हैं, लेकिन उनकी वास्तविक सफलता तब है जब उनका लाभ आम नागरिक के जीवन तक पहुँचे। पिछले बारह वर्षों में विकास का दायरा केवल प्रयोगशालाओं और डिजिटल मंचों तक सीमित नहीं रहा। इसका प्रभाव शिक्षा, खेल, जनजातीय समुदायों, सांस्कृतिक विरासत और आस्था से जुड़े स्थलों तक भी पहुँचा है। प्रयास यह रहा कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे और भारत की प्रगति केवल गति में ही नहीं, बल्कि व्यापकता और गहराई में भी दिखाई दे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, चेयरमेन महेंद्र सिंह प्रेमी, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीएफओ नवल किशोर, तहसीलदार इंद्री सहित अन्य मौजूद रहे। #HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

करनाल, 13 जून।    जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि भारत सरकार तथा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला करनाल में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

आयुष विभाग करनाल के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने बताया कि दिनांक 13 जून 2026 को जिला करनाल के सभी ब्लॉकों में 'अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल' के तहत 8 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनभागीदारी: विभिन्न ब्लॉकों में कुल 8 स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें सरपंच, पंच, ग्रामवासी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कुल 1,422 लोगों ने भाग लिया।

हरित योग पहल: योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए इन स्थानों पर 349 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

2. आगामी कार्यक्रम: विश्व रिकॉर्ड लाइव योग अभ्यास कार्यक्रम(14 जून 2026)
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा एक अनूठी पहल के तहत एक साथ सबसे बड़ी संख्या में लाइव योग अभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

समय: प्रातः 6:15 बजे
भाग लेने की प्रक्रिया: टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देने पर मोबाइल के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एक लिंक प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे लाइव जुड़कर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना है।

3. आगामी कार्यक्रम: योग मैराथन (15 जून 2026)

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन रोहिला ने बताया कि जिला करनाल में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 15 जून 2026 को एक विशाल 'योग मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
शुरुआत: प्रातः 6:00 बजे योग मैराथन शुरू होगी।

रूट (स्थान): इस मैराथन का रूट एनडीआरआई (NDRI) चौक से गीता द्वार तक रहेगा।

अपील: आयुष विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूजा ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा जिला करनाल के सभी अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों सभी योग संस्थाओं, योग साधकों तथा समस्त करनाल वासियों से इस योग मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की विशेष अपील की है।
#HVN24

करनाल, 13 जून। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि भारत सरकार तथा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला करनाल में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयुष विभाग करनाल के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने बताया कि दिनांक 13 जून 2026 को जिला करनाल के सभी ब्लॉकों में 'अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल' के तहत 8 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनभागीदारी: विभिन्न ब्लॉकों में कुल 8 स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें सरपंच, पंच, ग्रामवासी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कुल 1,422 लोगों ने भाग लिया। हरित योग पहल: योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए इन स्थानों पर 349 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। 2. आगामी कार्यक्रम: विश्व रिकॉर्ड लाइव योग अभ्यास कार्यक्रम(14 जून 2026) भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा एक अनूठी पहल के तहत एक साथ सबसे बड़ी संख्या में लाइव योग अभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। समय: प्रातः 6:15 बजे भाग लेने की प्रक्रिया: टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देने पर मोबाइल के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एक लिंक प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे लाइव जुड़कर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना है। 3. आगामी कार्यक्रम: योग मैराथन (15 जून 2026) वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन रोहिला ने बताया कि जिला करनाल में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 15 जून 2026 को एक विशाल 'योग मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: शुरुआत: प्रातः 6:00 बजे योग मैराथन शुरू होगी। रूट (स्थान): इस मैराथन का रूट एनडीआरआई (NDRI) चौक से गीता द्वार तक रहेगा। अपील: आयुष विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूजा ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा जिला करनाल के सभी अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों सभी योग संस्थाओं, योग साधकों तथा समस्त करनाल वासियों से इस योग मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की विशेष अपील की है। #HVN24

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

थानेसर: sahajpreet singh best art samaj aaye plz like#jhansa road kuber colony kurukshetra - Thanesar News