मसूदा: बिजयनगर क्षेत्र के लोगों ने मसूदा में विधायक वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की, स्वागत कर बताई अपनी समस्या
Masuda, Ajmer | May 21, 2026 बिजयनगर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे मसूदा में विधायक निवास पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने साफा व माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों ने पानी,सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यो से जुड़ी परेशानियां बताई,विधायक ने सभी की बाते ध्यान से सुनी।