अरनोद: सेन जयंती महोत्सव को लेकर अरनोद बड़ा परगना में तैयारियां तेज, निमंत्रण पत्रों का वितरण शुरू
अरनोद। संत शिरोमणि 1008 श्री सेनजी महाराज के 726वें जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर बड़ा परगना अरनोद के सकल सेन समाज द्वारा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समाज के तत्वावधान में 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को नरसिंह मंदिर की हवेली में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे पूजन, 8:30 बजे शोभायात्रा तथा दोपहर 12 बजे महाप्रसादी स्नेहभोज का आयोज