पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में तीन बच्चों की माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, थाने पहुंचकर बोली- कर लिया मुझे गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 2, 2026
पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज और दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है जहाँ 3 साल पुराने प्यार के चक्कर में तीन बच्चों की माँ ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 31 मार्च की शाम अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के गले और शरीर के दूसरे हिस्से पर धारदार हथियार से 5 से अधिक हमले के निशान मिले हैं। बीते दिन पत्नी ने के. हाट थाना में सरेंडर किया