इटावा: पछायगांव में पैदल जा रहा एक युवक कार की टक्कर लगने से हुआ गंभीर रूप से घायल, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 23, 2024 पछायगांव इलाके में सड़क पर पैदल जा रहा युवक सोमवीर कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक सोमवीर शनिवार सुबह करीब 10 बजे पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।