बाड़मेर: जिला कलेक्टर निशांत जैन ने श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण, जानी व्यवस्थाएं और दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Barmer, Barmer | Feb 23, 2024 शुक्रवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के अंतर्गत संचालित हो रही अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने रसोई में दिए जा रहे भोजन की शुद्धता व स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं आमजन से रसोई को लेकर फीडबैक भी लिया।