बाड़मेर: राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर टीम बाड़मेर ने ज़िला कलेक्टर निशांत जैन का किया स्वागत और सत्कार
Barmer, Barmer | Feb 23, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में टीम बाड़मेर ने राज्य स्तरीय सम्मान पाने पर जिला कलेक्टर निशांत जैन का माल्यार्पण कर, साफा बांध स्वागत और सत्कार किया। राज्य सरकार के विशेष योग्यजन निदेशालय के द्वारा विशेष योग्यजन कल्याणार्थ राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन को सम्मानित किया गया था।