बाड़मेर: नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित बाड़मेर की डॉ. रूमा देवी दुबई में हो रही इंटरनेशनल बिजनेस सेमिनार में शामिल होंगी
Barmer, Barmer | Feb 22, 2024 नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित बाड़मेर की डॉ. रूमा देवी दुबई में हो रही इंटरनेशनल बिजनेस सेमिनार में शामिल होंगी। वे दुबई में हो रही इस सेमिनार में बतौर स्पीकर शामिल होंगी। गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित 24-25 फरवरी को बिजनेस कॉन्क्लेव ग्लोबल महा बिज 2024 का आयोजन होगा।